शरीर खोखला कर देगी Vitamin B12 की कमी, 7 लक्षण दिखते ही भागें अस्पताल, खाना शुरू करें ये 10 चीजें

शरीर खोखला कर देगी Vitamin B12 की कमी, 7 लक्षण दिखते ही भागें अस्पताल

शरीर खोखला कर देगी Vitamin B12 की कमी, 7 लक्षण दिखते ही भागें अस्पताल, खाना शुरू करें ये 10 चीजें
विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व शरीर के बेहतर स्वास्थ्य और कामकाज के लिए जरूरी हैं। पोषक तत्वों की कमी से शरीर अंदर से कमजोर और बीमार हो सकता है। इन जरूरी पोषक तत्वों में से एक विटामिन बी 12 (Vitamin B12) भी है। शरीर में इसका काम न केवल रेड ब्लड सेल्स और डीएनए को बनाना है बल्कि यह तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है।

 विटामिन बी12 की कमी से कई गंभीर समस्याएं क्या हैं?
 शरीर में विटामिन बी12 की कमी से कई गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसकी कमी से आपको कमजोरी, थकान, हल्कापन, दिल की धड़कन बढ़ना, सांस की तकलीफ, पीली त्वचा, जीभ का लाल होना, कब्ज, दस्त, भूख न लगना, गैस बनना, तंत्रिका संबंधी समस्याएं जैसे सुन्नता या झुनझुनी, मांसपेशियों में कमजोरी, चलने में समस्या और आंखों का कमजोर होना जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हम यहां आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जो इशारा करते हैं कि आपके शरीर में इस महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी हो गई है।​

हमेशा सिरदर्द रहना

शरीर में विटामिन बी12 की कमी दिमागी कामकाज को प्रभावित कर सकती है। इस पोषक तत्व को नर्वस सिस्टम और ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, यही वजह है इसकी कमी से आपको सिरदर्द जैसा लक्षण महसूस हो सकता है। चिंता की बात यह है कि यह लक्षण जल्दी खत्म नहीं होता है।

भ्रम और ध्यान लगाने में कठिनाई

विटामिन बी 12 की कमी से आपको भ्रम के साथ ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। इसकी कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है और आपको भूलने की बीमारी हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह पोषक तत्व दिमाग और तंत्रिका तंत्र को पोषित करता है।

थकान

हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी 12 जरूरी है। यही कारण है कि इसकी कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है। मेगालोब्लास्टिक एनीमिया एक ऐसा रोग है जिसमें आपका शरीर असामान्य रूप से बड़ी लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन शुरू कर देता है। इस स्थिति के सबसे आम लक्षणों में से एक थकान है।

हाथ-पैरों में झनझनाहट होना

हाथ-पैरों में झनझनाहट को पेरेस्टेसिया कहा जाता है। ऐसा विटामिन बी 12 की कमी से हो सकता है। इसमें आपको हाथों, बाहों या पैरों में झनझनाहट हो सकती है या शरीर के किसी अन्य भाग में ऐसा हो सकता है।

त्वचा का पीला होना

विटामिन बी 12 की कमी से एनीमिया हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं कर पाता है। इसलिए यह आपकी त्वचा के रंग को प्रभावित कर सकता है। इसका सबसे बड़ा लक्षण आपकी त्वचा का हल्का पीला होना है।

मुंह में छाले होना

विटामिन बी12 की कमी से आपको ग्लोसाइटिस रोग हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिससे मुंह में सूजन होती हिया और आपकी जीभ सूज जाती है। विटामिन बी 12 की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया होता है, जो ग्लोसिटिस से भी जुड़ा हुआ है। इसमें आपकी जीभ लाल हो जाती है जिसमें तेज जलन और दर्द होता है।

विटामिन 12 की कमी किस पूरी करें

शरीर में विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आपको कलेजी, शेलफिश मछली, लाल मांस, टूना मछली, सैलमन मछली, बादाम का दूध, दही, चीज़, अंडे आदि जैसी चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए।​

Post a Comment

Previous Post Next Post

View All